home page

कांग्रेस के साथ हमारा कोई द्वेष नहीं : ओपी चौटाला

दूरदर्शन केंद्र पर धरने पर पहुंचे पूर्व सीएम ने गठबंधन पर दिया जवाब

 | 
Congress

Newz Fast, New Delhi दूरदर्शन बचाओ संघर्ष दूरदर्शन को स्थानांतरित करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा समिति की तरफ से दिए जा रहे दूरदर्शन केंद्र के धरने पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पहुंचे।

 इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। आगामी चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई द्वेष नहीं है। आपने देखा होगा कि भारत देश गरीब मुल्कों की आर्थिक मदद किया करता था। 

आज मदद करना तो दूर कर्मचारियों को वेतन देने के लिए कर्जा लिया जा रहा है। मध्यावधि चुनाव के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के लोग दुखी हैं। सत्ता पक्ष से जुड़े लोग भी सत्ता को छोड़कर भाग रहे हैं।

प्रदेश सरकार के आने वाले बजट पर उन्होंने कहा कि अगर अतीत में कुछ दिया है तो भविष्य में भी उम्मीद की जा सकती है। सरपंचों के सवाल पर कहा कि आज देश का हर नागरिक इस कुशासन से दुखी है।

सभी ने मन बनाया हुआ कि आने वाले समय में सरकार का पतन किया जाए।

दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद कर चंडीगढ़ स्थानांतरित करने के विरोध में दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के बैनरतले धरना रविवार को 46वें दिन भी जारी रहा। 

इस दौरान धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों को ही इस दूरदर्शन केंद्र को स्थानांतरित करने का खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

जब भी हमारी सरकार आएगी तो इस दूरदर्शन केंद्र को ना केवल बहाल किया जाएगा, बल्कि इसको अपग्रेड भी किया जाएगा और ऐसा जल्द ही होगा।