home page

Chanakya Niti: गंदगी में भी पड़ी हो ये चीज तो उठाकर तुरंत लाएं घर, हो जाएंगे मालामाल; चाणक्य नीति में है जिक्र

Chanakya Niti for Money: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया है, जो गंदगी में भी पड़ी मिले तो उन्हें उठाकर तुरंत घर ले आना चाहिए।
 | 
find gold in garbage

Chanakya Niti for become Rich: महान अर्थशास्‍त्री और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य  की नीतियों को अपनाकर जीवन में सफलता पाई जा सकती है। इस नीति में जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए अनेक उपाय बताए गए है।

चाणक्य नीति  में जीवन की समस्याओं और उनसे छुटकारा पाने के उपायों का भी जिक्र किया गया है। इसी के साथ ही आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया है, जो गंदगी में भी पड़ी मिले तो उसे उठाकर तुरंत घर ले आना चाहिए।

रुपये-पैसे को भी ना छोड़ें

आचार्य चाणक्य  के मुताबिक, सोने और चांदी की तरह रुपये-पैसे का भी मोल गंदगी में पड़े रहने के बाद भी कम नहीं होता है।  अगर किसी इंसान को रुपये-पैसे गंदगी में भी पड़े दिख जाएं , तो उसे तुरंत उठा लेना चाहिए।

चाणक्य नीति के मुताबिक, ऐसा न करने से मां लक्ष्मी और धन का अपमान होता है।

कीमती चीजें कभी नहीं होती गंदी

आचार्य चाणक्य  के  मुताबिक , अगर कीमती चीजें गंदगी में भी पड़ी हो तो उन्हें तुरंत उठा लेना चाहिए और ऐसा करने में संकोच नहीं करना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर गंदगी में सोना, हीरा या चांदी गंदगी में भी पड़ा मिले तो उसे तुरंत उठा लेना चाहिए।

ऐसा न करने से इन चीजों का अपमान होता है। इसके अलावा चाणक्य नीति  में इस बात का भी जिक्र है कि कीमती चीजों का मोल गंदगी में पड़े रहने के बाद भी कम नहीं होता है।

अच्छाई को कभी ना छोड़ें

चाणक्य नीति  में बताया गया है कि हर इंसान में अच्छे और बुरे गुण होते है।  हर कोई इंसान अपने गुणों की वजह से ही बड़ा और छोटा होता है।  हमे हमेशा अच्छे गुणों को लेने में संकोच नहीं करना चाहिए, चाहे वो कहीं से भी मिल रहे हो।

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अच्छे गुणों से काम करने वाले लोग हमेशा जीवन में तरक्की पाते है और बड़ा नाम कमाते है।