Chankya Niti: अगर आप करेंगे ये चार काम तो महिलाएं हो जाएंगी संतुष्ट

चाणक्य कहते है कि कुत्ते के 5 गुण एक पुरुष में हो तो उसकी स्त्री हमेशा संतुष्ट रहती है। ऐसे गुणों वाला पुरुष परिवार में खुशी को बनाये रखता है और सम्पन्न रहता है। आपको बता दें कि कौन-कौन से वो 5 गुण है जो पुरुष को ये काबलियत देते है।
1-सतर्क रहना
कुत्ते गहरी नींद में भी सतर्क रहते है। वैसे ही पुरुष को भी अपने परिवार-स्त्री और कर्तव्यों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। शत्रुओं से सदा सावधान रहे। चाहें कितनी भी गहरी नींद में क्यों न हो परिवार की रक्षा के लिए एक पुरुष को हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
ऐसे गुण वाले पुरुष से शादी करने पर महिला हमेशा खुश रहती है।
2- थोड़े में संतुष्ट रहना
पुरुष को यथाशक्ति काम करना चाहिए और काम के बाद जो धन मिलता है उसी में खुश रहना चाहिए। कमाए गये धन से ही परिवार का पालन पोषण करना चाहिए। जो पुरुष ऐसा करते है वो सर्वश्रेष्ठ पुरुष होते है।
जैसे एक कुत्ता जितना खाना दो, उतने में ही संतुष्ट हो जाता है। उसी तरह एक पुरुष को भी जितना प्यार से मिले, उसी में सतुंष्ट रहना चाहिए।
3-संतुष्ट रखना
एक पुरुष को अपनी स्त्री को हमेशा संतुष्ट रखना चाहिए। अपनी स्त्री की सभी बातों को मानना चाहिए। भावनात्मक रुप से भी अपनी स्त्री को संतुष्ट रखना चाहिए। ऐसा करने वाला पुरुष हमेशा अपनी स्त्री का प्रिय रहता है और रिश्ता बना रहता है।
4-वफादारी
कुत्ता एक वफादार प्राणी है जिसपर कोई शक नहीं कर सकता है। वैसे ही पुरुष को भी हमेशा वफादार होना चाहिए। वैसे ये आजकल देखने को मिलता, हर पुरुष दूसरी स्त्री को देखने को लालायित रहता है।
इससे घर की स्त्री कभी खुश नहीं रहती है। जिस पुरुष में कुत्ते की वफादारी हो उसकी स्त्री हमेशा खुश रहती है।
5-वीरता
कुत्ता एक वीर प्राणी है जो अपने मालिक के लिए जान तक दे सकता है। उसी तरह एक पुरुष को भी वीर होना चाहिए। जरुरत पड़ने पर अपनी स्त्री के लिए जान दाव पर लगा देने वाला पुरुष भाग्यशाली महिला को ही मिलता है।