मालिक ने नौकरानी के साथ बनाए कई साल तक नाजायज संबंध, अब हो गया यह कांड...

Newz Fast, New Delhi महिला ने पुलिस से बताया कि मालिक ने उसे घर के काम कराने के लिए रखा था।
उसके बाद मालिक ने कई साल तक नाजायज संबंध बनाए। आरोपी ने पत्नी बनाकर रखने का लालच दिया। महिला ने बुधवार की शाम को मनावर थाने में मामला दर्ज किया है। इस दौरान पीड़ित महिला ने 1 बच्चे को भी जन्म दिया, जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष की है।
महिला ने पुलिस थाना मनावर में आकर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने लिखवाया कि वह मजदूरी करती है और 2006 में मेरी शादी राजेश पिता सरदार से हुई थी, लेकिन सांप के काटने से पति राजेश की मौत करीब 12 वर्ष पहले हो गई थी।
पति की मौत के बाद वह अपने पिता के पास आकर रहने लगी। वह मजदूरी करके अपना भरण पोषण करने लगी थी। साल 2011 में आरोपी अशोक जायसवाल ने अपने घर में बर्तन, कपड़े धोने के लिए मजदूरी पर रख लिया।
आरोपी जयसवाल दे रहा है धमकी
साल 2011 को अशोक जायसवाल ने रात करीब 9 बजे बलात्कार किया। जायसवाल पत्नी बनाकर रखने व शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा।
इस दौरान पीड़ित महिला गर्भवती हो गई, ये बात महिला ने अशोक को बताई और बाद में बेटे को जन्म दिया। जायसवाल ने महिला को गांव में अलग किराए के मकान में रखा। अब अशोक जायसवाल महिला और उसके बच्चे को अपना नहीं रहा है। वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस ने आरोपी अशोक जायसवाल के खिलाफ आदिवासी अत्याचार निवारण एक्ट सहित तथा 376 376 (2) (एन) 376 (2) (के) 376 (2) (एच) 344, भादवि , 3(1) (W) (ii) 3 (2) (v), 3 (2) (va) एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।