home page

Sasur Bahu: ससुर ने बहु पर तांत्रिक क्रिया कर बनाए संबंध, फिर किया ये काम

बहु-ससुर का रिश्ता बाप-बेटी के रिश्ते के जैसा ही होता है। लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के इस केस इस रिश्ते को ही शर्मसार करके रख दिया। एक महिला ने पुलिस में अपने तांक्रिक ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है। 
 | 
rape

Newz Fast, Betul: ससुराल में एक लड़की अपने ससुर को अपने पिता के रूप में देखती है। लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा।

एक महिला ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि उसके ससुर ने उसके ससुर ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया है।

महिला का पति ड्राईवर है इसलिए वह घर पर बहुत कम रहता है। उसने कई बार पुलिस में मदद के लिए केस दर्ज करवाया पर फिर भी उसकी शिकायत पर किसी ने कोई एक्शन नही लिया। 

आपको बता दें कि इस महिला ने कई बार थाने में अपने साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ कई बार शिकायत की है, लेकिन पुलिसवालों ने अभी तक उस महिला की कोई सुनवाई नहीं की है।  

जब महिला चारोँ ओर से न्याय की गुहार लगाकर थक हार गई तब उसने अपने मायके वालों को इसके बारे में बताया जिसके बाद महिला के मायके वाले उसे लेकर बैतूल के एसपी श्रद्धा जोशी के पास पहुंचे

और महिला पर हुए जुल्मों-सितम की कहानी एसपी से बयां की। महिला ने एसपी को बताया कि उसका ससुर शादी के महज 6 महीने बाद से ही उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा है।  

महिला ने बताया कि उसने इस बात की जानकारी अपने पति और सास को भी दी थी लेकिन वो लोग भी इस मामले में उसे ही दोषी मानकर पिटाई करने लगे और मायके लाकर छोड़ दिया था।  

बहु को लेकर वापस ससुराल आते समय जंगल में किया था रेप 

महिला ने एसपी को यह भी बताया कि मायके छोड़ने के एक सप्ताह बाद ही तांत्रिक ससुर उसे ससुराल ले जाने के लिए फिर आ गया और जब वो बहू को लेकर वापस ससुराल जा रहा था

तो इस दौरान जंगल में उसने एक बार फिर बहु के साथ मुंह काला किया। जब ये बात मायके वालों को पता चली तो उन्होंने पंचायत बुलाई

लेकिन इस पंचायत में भी कोई फैसला नहीं हो सका। उसने चिचोली पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

गर्भवती होने के बावजूद हवसी तांत्रिक ने नहीं बख्शा- पीड़िता

पीड़िता ने अपने ऊपर हुए जुल्मों सितम की दास्तां सुनाते हुए बैतूल की एसपी श्रद्धा जोशी को बताया कि उसका ससुर तांत्रिक है।  

वह भोले भाले लोगों को तंत्र मंत्र और प्रेत बाधा का उपचार के नाम पर ठगता है। इसके अलावा वो संतान न होने वाले दंपतियों को संतान होने की दवा भी बेचता है

पीड़िता ने बताया कि उसके हवसी ससुर ने उसे गर्भवती होने के बाद भी नहीं छोड़ा था। ससुर उसके साथ भी तंत्र-मंत्र करता, गले में ताबीज पहनाता था।  

इसके अलावा पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर उससे कई बार वादा कर चुका था कि वो उसकी सास के मर जाने के बाद उसे ही अपनी पत्नी बनाकर रखेगा। एसपी श्रद्धा जोशी ने इस मामले में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।