jija-sali love: साली को जीजा से हो गया प्यार, दोनों ने बहन के सामने ही किया ये काम

Newz Fast, Bihar: बिहार के बांका एक अवैध संबध के चलते हत्या का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज मामले का शिकार वो रिश्ते हुए जिन में प्यार और विश्वास अहम रूप से मायने रखता है।
जीजा-साली के अवैध संबध को लेकर पति और पत्नि के बीच आपसी विवाद हुआ। घरवालों को इसका पता चला तो सभी ने इसका विरोध किया
और उसके सड़क किनारे पर पुलिस को दोनों जीजा-साली की का लाश पड़ी मिली। यह मामला अमरपुर प्रखंड के बैजूडीह पंचायत के कुल्हड़िया गांव का है।
जीजा-साली के बीच प्रेम प्रसंग
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों में नाजायज संबंध थे। हुआ यू कि एक साल पहले मृतका अपनी बहन के बीमार होने पर उसके देखभाल के लिए दिल्ली रहने गई।
इस दौरान जीजा का साली से प्रेम संबंध बन गया। दोनों एक दूसरे को ऐसे चाहने लगे, जैसे एक दूजे के लिए बने हों। इस बात का पता जब पत्नी को चला,
तो उसने पति को समझाया और लोक लाज की दुहाई दी। पत्नी तीन महीने पहले भागलपुर रहने चली गई। बहन की तबीयत खराब जानकर एक बार फिर मृतका भागलपुर पहुंची।
मृतका की बहन ने पुलिस को बताया कि इस दौरान जीजा-साली में क्या हुआ। उसे पता नहीं है, लेकिन दोनों ने जहर खाकर जान दे दी है।
दोनों ने जहर खाकर दी अपनी जान
मृतक जिले के कठौन गांव का रहने वाला देवानंद दास बताया जा रहा है। मृतका कुल्हड़िया की रहने वाली ममता कुमारी है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस मृतका की बहन से पूछताछ कर उसी आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। जानकारी के मुताबिक सात साल पहले देवानंद की शादी सीमा देवी से हुई थी।
दोनों पति-पत्नी दिल्ली में रहते थे। इसी दौरान अपनी छोटी बहन को सीमा ने अपनी देखभाल के लिए बुलाया था। उसी समय दिल्ली में जीजा-साली एक दूसरे के करीब आए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
प्राथमिक तौर पर पुलिस भी जहर खाकर जान देने की बात मानकर चल रही है। मृतका के पिता का कहना है कि रविवार की सुबह उनकी बड़ी बेटी सीमा ने बताया कि उसकी बहन और उसके पति ने जहर खा लिया है।
दोनों का शव कुल्हड़िया चौक पर सड़क किनारे मिला है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सीमादेवी के बयान पर आधार पर पंचनामा कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।