home page

हरियाणा में रात का पारा 8° तक बढ़ा, हिमाचल में 2 जगह ग्लेशियर गिरा

मौसम लगातार गरम हो रहा है। उत्तर हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई। 

 | 
Haryana, glacier

Newz Fast, New Delhi इसके बावजूद 24 घंटे में रात का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा हो गया। अम्बाला में यह 8.3 डिग्री बढ़कर सर्वाधिक. 15.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, दिन का पारा 0.3 डिग्री बढ़ने से सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा हो गया है।

रेवाड़ी में यह सर्वाधिक 30 डिग्री दर्ज किया गया। 

उधर, हिमाचल के चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू में बर्फबारी हुई। शिमला समेत निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। लाहौल स्पीति गिरने से नेशनल हाइवे समेत कई हिसार सड़कें अवरुद्ध हो गईं। 

चंबा में पेयजल व्यवस्था तहस-नहस हो गई.गनीमत रही कि ग्लेशियर गांव तक नहीं पहुंचा, वरना 70 घरों को नुकसान पहुंचता।  लाहौल स्पीति के तिन्दी से आगे एक नाले में ग्लेशियर गिरने से पांगी घाटी का लाहौल से सड़क संपर्क कट गया। 

स्थानीय पुलिस ने ग्लेशियर गिरने की सूचना बीआरओ को दे दी है। ग्लेशियर टूटने का कारण तापमान में बढ़ोतरी बताई जा रही है। बता दें कि पांगी के मिंधल गांव के पास नाले में एक सप्ताह पहले भी ग्लेशियर गिरने की घटना घटी थी।

3 दिन 20 से 30 किमी. प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद 2 दिन में रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक कम होगा। इसके बाद पारा दो डिग्री बढ़ सकता है। 

11 से 13 फरवरी तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। इससे पहाड़ों में बर्फबारी - बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में बदलाव हो सकता है।

हिमाचल में जनवरी में 50% कम बर्फबारी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल में इस बार जनवरी माह में 5 शहरों का औसतन अनुमान लगाया जाए तो इस बार पिछले साल की अपेक्षा 50% कम बर्फबारी हुई है। इसके पीछे कारण क्लाइमेट चेंज और कम पश्चिमी विक्षोभ हैं। 

इसके अलावा बारिश भी कम हुई है। इससे इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने की संभावना है। इससे कृषि और बागवानी के उत्पादन पर भी फर्क पड़ने की संभावना है। सेब के पौधों को अभी पूरे चिलिंग आवर नहीं मिल पाए हैं। गेहूं के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई है।