home page

Sirsa News:छत गिरने से व्यक्ति की मौत, बीड़ी जलाते समय कमरे में लग गई थी आग

पीर बस्ती में बीती रात बीती रात मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने रात को शराब के नशे में बीड़ी जलाई। 
 | 
sirsa news
Newz Fast, Sirsa जिससे कमरे में आग लग गई और छत नीचे गिर गई। शव का पोस्टमार्टम आज सिविल हॉस्पिटल में किया गया। जानकारी के अनुसार पीर बस्ती निवासी 50 वर्षीय नानूराम मजदूरी करता था।
बीती रात शराब के नशे में उसने बीड़ी जलाई। इस कारण कमरे में आग लग गई। देर रात तो मकान की छत भी गिर गई। जिससे वह मलबे के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।
छत गिरने से तेज आवाज हुई तो पड़ोस के लोगों ने घरों से बाहर आकर देखा। इसके बाद मलबे से नानूराम को निकाला गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करके इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।