हरियाणा पुलिस के 56 साल पूरे, राष्ट्रपति सम्मान पाकर 56 इंच का हुआ सीना
हरियाणा पुलिस की 56 साल की उपब्धि यात्रा के बाद राष्ट्रपति निशान से अलंकृत होने से ही पुलिस के जवानों और अधिकारियों का सीना 56 इंच का हो गया।

Newz Fast, New Delhi इतने वर्षों बाद मिला यह राष्ट्रपति सम्मान हरियाणा पुलिस के लिए गौरव की बात है। जिसे पाने के बाद मधुबन पुलिस अकादमी में खड़े सभी जवानों में जोश था।
इसी जोश के चलते हरियाणा पुलिस के जवानों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सलामी दी और शाह ने परेड का निरीक्षण किया। अमर उजाला ने इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के एडीजीपी अरशिंदर सिंह चावला से बात की तो उन्होंने कहा
कि हरियाणा पुलिस के लिए आज स्वर्णिम पल है।
यह खास पल वर्दी और ड्यूटी से प्यार की बदौलत मिले हैं, क्योंकि आज देश के गृह मंत्री द्वारा हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान देने के बाद हरियाणा पुलिस के कंधों पर आज के बाद यह राष्ट्रपति निशान अलंकृत होगा।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित.. समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद सहित वरिष्ठ अधिकारीगण व गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
शाह का विरोध करने जा रहे सरपंचों को हिरासत में लिया सोनीपत।
ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के विरोध में उतरे सरपंच दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विरोध करने जा रहे सरपंचों व जिला पार्षद संजय बड़वासनिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
से प्यार की बदौलत मिले हैं, क्योंकि आज देश के गृह मंत्री द्वारा हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान देने के बाद हरियाणा पुलिस के कंधों पर आज के बाद यह राष्ट्रपति निशान अलंकृत होगा।