home page

Chanakya Niti: व्यक्ति को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 4 गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया गया है जो व्यक्ति को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
 | 
god laxmi

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक थे। चाणक्य अपनी नीतियों के आधार पर एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त को सम्राट बनाया था। आज भी ये नीतियां उतनी ही प्रसिद्ध है, जितनी की पहले हुआ करती थी।

आज भी लोग एक सफल और सुखी जीवन पाने के लिए इन नीतियों का पालन करते है। नीति शास्त्र में हर तरह से संबंधित बातों का विवरण किया गया है। इसमें रिश्ते, व्यापार, शिक्षा और धन आदि से संबंधित बातों का भी जिक्र किया गया है।

इन नीतियों का पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन को सरलऔर सुखमयी बना सकता है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक कुछ गलतियां ऐसी होती है जो व्यक्ति को भूलकर भी न करें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

इससे घर में पैसों की कमी आने लगती है। आइए जानें कौन सी वो गलतियां है जो व्यक्ति को भूलकर भी न करें।

1-आचार्य चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति को अनावश्यक पैसों का खर्च नहीं करना चाहिए।  व्यक्ति व्यर्थ में धन खर्च करता है उससे देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है। व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ धन बचाकर के रखना चाहिए। अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए।

2-आचार्य चाणक्य के  मुताबिक व्यक्ति को कभी भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। जो लोग बुजुर्ग, विद्वान, महिलाओं या किसी गरीब का अपमान करते है उनसे देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसे लोगों से निराश होकर देवी घर से चली जाती है।

3-आचार्य चाणक्य के मुताबिक रसोई में कभी भी झूठे बर्तन न छोड़े। रात के समय तो बिलकुल भी न करें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसे घर में कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इससे घर में दरिद्रता आती है।

4-आचार्य चाणक्य के  मुताबिक व्यक्ति को शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। शाम के समय देवी लक्ष्मी घर आती है। ऐसा करने से घर से लक्ष्मी चली जाती है। इस वजह से आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।