पड़ोसी से सबंध बनाने के बाद लड़की हुई गर्भवती, आरोपी फरार

Newz Fast,New Delhi आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में 30 अप्रैल की रात नशे की हालत में मिली किशोरी प्रेग्नेंट निकली। एसएसपी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। किशोरी से पड़ोस के ही एक लड़के ने संबंध बना लिए थे। घटना के बाद वह फरार हो गया है।
सिकंदरा पुलिस को 30 अप्रैल की रात को एक किशोरी नशे की हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया था। उसके बाद उसे वूमेन स्टॉप सेंटर में भेजा गया।
पुलिस ने उसका मेडिकल कराने की बात कही, तो किशोरी ने मना कर दिया। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग की गई, तो मेडिकल कराने को राजी हो गई। मेडिकल रिपोर्ट में उसको प्रेग्नेंट पाया गया। पुलिस को पूछताछ में किशोरी सारी कहानी बताई।
किशोरी के परिजनों को जब उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गए। किशोरी के पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए थे। यह सिलसिला काफी दिनों से चला आ रहा था।
जब उसे भनक लगी कि मामला पुलिस तक पहुंच गया है, तो लड़का फरार हो गया। थाना सिकंदरा प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि लड़का भी किशोर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी भी थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत देवनगर में ही रहता है।
वह किशोरी का पड़ोसी है। दोनों के बीच लम्बे समय से संबंध हैं। पुलिस ने शुरू में जब किशोरी को नशे की हालत पाया तो मामला कुछ और नजर आ रहा था। किशोरी ने होश आने पर कहानी बताई और मेडिकल कराया, तो सही जानकारी मिली।