Nalanda News: ससुर-बहु का करता था शोषण, भैंस के लिए किया ये कांड

Newz Fast, New Delhi: जिले के थरथरी थाना इलाके के शेखपुरा डीह गांव में सोमवार की देर रात एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है।
कहा गया कि ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। उसके मायके से लगातार एक भैंस की डिमांड कर रहे थे। भैंस नहीं दिए जाने पर उसके साथ मारपीट करते थे।
सास ससुर पर महिला को जहर देकर मारने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के परिजन मंगलवार की सुबह पहुंचे तो बेटी को मृत पाया।
खाने की थाली के पास बेजान पड़ी थी महिला
मृतक महिला की पहचान शेखपुरा डीह गांव निवासी देवा यादव का पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है। आरती का पति प्रदेश में रहकर काम करता है। घटना के समय भी पति प्रदेश में ही था।
जानकारी मिलने के बाद पति वापस घर लौट रहा है। मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक महिला के मायके वाले आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे जहां देखा कि महिला के पास थाली में खाना रखा था और महिला वहीं पर गिरी हुई थी।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद थरथरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में ससुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पांच साल पहले हुई थी शादी
महिला के परिजन ने बताया कि आरती देवी की शादी 2017 में धूमधाम से हुई थी। आरती का एक चार साल का बेटा और एक दो साल की बेटी है। घटना के बाद आज अहले सुबह पड़ोसी के द्वारा हत्या की सूचना मिली।
फिर आनन-फानन में परिजन पहुंचे। उसके बाद पुलिस पहुंची फिर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला होगा स्पष्ट
थरथरी थाना पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों से पूछताछ में यह पता चला कि तबीयत खराब होने के कारण महिला की मौत हुई है,
लेकिन महिला के परिजनों का कहना है कि स्वीट प्वाइजन खिलाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।