crime: हैंडपंप के विवाद को लेकर बहू ने ढाया ससुर पर कहर, किया ये खतरनाक कांड

Newz Fast, Chhapra: बिहार के छपरा में बहू ने घरेलू विवाद में 75 साल के ससुर की पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बहू और ससुर में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था।
जिसके बाद बहू ने अपने बुजुर्ग ससुर को पीट दिया।
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि यह घटना छपरा के साहेबगंज की है। 75 साल के बुजुर्ग रामनाथ प्रसाद की उनकी बहू हत्या कर दी।
घर में लगे हैंडपंप को लेकर विवाद हुआ था। जिसे बहू पिंकी देवी (40) ने लगवाया था। आरोप है पिंकी हैंडपंप से किसी को पानी भरने नहीं देती थी। बहू द्वारा ससुर का हत्या किए जाने पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बुजुर्ग अपनी बहू और पोता के साथ छपरा में रहते थे और वो भारतीय सेना से रिटायर्ड हुए थे। बीमार ससुर ने उस हैंडपंप से पानी भर लिया जो उनकी बहू को अच्छा नहीं लगा और उसने अपने ससुर को पीट दिया।
परिजनों ने बताया कि हाल ही में ससुर के हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। वहीं, आरोपी महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी मुस्लिम युवक के साथ अवैध संबंध है।
उसके पिता ने रंगें हाथो उसे पकड़ लिया था। उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया था। जिसके पत्नी ने दारू पीकर उसके पिता की हत्या की। जिसे लेकर घर में विवाद होता था।