कांग्रेस का सवाल, राम रहीम को बार-बार कैसे मिल रही है पैरोल
हरियाणा में हत्या- दुष्कर्म समेत कई अन्य संगीन मामलों में सजायाफ्ता राम रहीम को बार- बार पैरोल मिलने का मामला शुक्रवार को लोकसभा में गूंजा।
Sat, 11 Feb 2023
| 
Newz Fast, New Delhi कांग्रेस ने इसे गंभीर मामला बताते हुए केंद्र सरकार से हरियाणा सरकार को निर्देश देकर उसका पैरोल रद्द कर जेल में डालने की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार राजनीतिक लाभ के लिए समाज में टकराव की स्थिति पैदा करना चाहती है।
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह एक घिनौने व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण का बेहद अनोखा और शर्मनाक मामला है। केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करते हुए राज्य सरकार को पैरोल रद्द करने का निर्देश देना चाहिए।