home page

दिनभर चली ठंडी हवा, दो दिन के बाद बारिश होने की संभावना

जिले में मौसम परिवर्तनशील है। दिन में कभी तेज धूप तो कभी ठंडी हवा लोगों को स्वास्थ्य बिगाड़ रही है।

 | 
Cold wind lasted

Newz Fast, New Delhi सोमवार को भी दिनभर ठंडी हवा चली, जिसके चलते अधिकतम तापमान में गया है। गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो दिन बाद जिले में बारिश होने की संभावना है।

इससे एक बार फिर से ठंड होगी, जिसका फसलों को लाभ मिलेगा। बीते सप्ताह अधिकतम तापमान 25 जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा था। सोमवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया है।    

बीते सप्ताह में गर्मी पड़ने के कारण किसानों को फसल में सिंचाई करनी पड़ रही है। इसके बाद भी गेहूं की फसल पीली पड़नी शुरू हो गई है। अगर बारिश होती है और ठंड पड़ेगी तो फसलों को काफी लाभ मिलेगा।