home page

Chanakya Niti: ऐसी महिलाएं पति के जीवन को कर देती है बर्बाद, ऐसे करें पहचान

चाणक्य के नैतिकता के सिद्धांत आज दुनिया भर में सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। उनके वचनों को ‘Chabakya Niti’ नामक ग्रंथ में संकलित किया गया है।
 | 
a

Newz Fast,New Delhi आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की है, जिसमें उन्होंने सफल और सुखी जीवन के कुछ रहस्य बताए हैं। चाणक्य नीति में बताई गई नीतियां पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं और कई लोगों ने इसका पालन करके जीवन में सफलता हासिल की है।

चाणक्य के विचार न केवल किसी का मार्गदर्शन करते हैं बल्कि ऊंचाइयों तक पहुंचने के कुछ खास रास्ते भी बताते हैं। चाणक्य ने कहा है कि एक चीज जो दुनिया में सफलता पाने के लिए सबसे शक्तिशाली चीज है, जो इसके महत्व को समझ लेता है वह कभी भी कष्ट आने पर भी निराश नहीं होता है।

हर पुरुष के जीवन में एक महिला का परम महत्व होता है। कहा जाता है कि एक पुरुष की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता है। आचार्य चाणक्य ने भी महिलाओं को लेकर कुछ सलाह दी है और बताया है कि पुरुषों को महिलाओं से कैसे दूर रहना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि यदि घर में उचित स्त्री न हो तो जीवन नरक बन जाता है।

व्यभिचारिणी

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि मनुष्य को कोई भी कार्य करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि वह उस कार्य को करने में सक्षम है या नहीं। मूर्ख शिष्य को शिक्षा देना और व्यभिचारिणी स्त्री को पालना मनुष्य को अनेक दु:खों और कष्टों को भोगने का कारण बनता है।

दुष्ट औरत

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में दुष्ट और बुरी स्त्रियां होती हैं, उस घर का स्वामी मृत व्यक्ति के समान हो जाता है। ऐसी महिला कभी नहीं सुधर सकती। ऐसी स्त्री को कोई वश में नहीं कर पाता और उस स्त्री के ऐसे व्यवहार से उसका पुरुष अंदर ही अंदर परेशान हो जाता है और अंततः उसका जीवन मृत्यु की ओर अग्रसर होता है। दुष्ट स्वभाव का मित्र भी विश्वास के योग्य नहीं होता, वह कभी भी विश्वासघात कर सकता है।

झगड़ालू महिलायें

चाणक्य के अनुसार कभी भी ऐसी स्त्रियों की संगति नहीं करनी चाहिए जो कठोर बोलती हैं, झगड़ालू होती हैं और दूसरों को अपमानित करने में आनंद लेती हैं। ऐसी महिलाओं के साथ रहना या उनसे मेल-जोल रखना अपनी ही बर्बादी को न्यौता देने जैसा है। ऐसी महिलाएं अपने स्वर्ग जैसे घर को नर्क बना देती हैं।

इसके अलावा चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि बुद्धिमान व्यक्ति को कुछ धन बुरे समय के लिए बचाकर रखना चाहिए। साथ ही इस धन को समय आने पर खर्च कर अपनी पत्नी की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि मुश्किल समय में पत्नी ही काम आती है।