Chanakya Niti: गंदगी में पड़ी ये चीज दिलाती है जबरदस्त फायदा, आपको बनाती है धनवान

Chanakya Niti for Money: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और मार्गदर्शक रहे है। मानव जीवन को लेकर कई सारी बातें अपने नीति शास्त्र में कही गई है।
आचार्य चाणक्य की बातें वर्तमान समय में भी उतनी ही असरदार है जितनी की पुराने समय में थी। जिन लोगों ने भी उनकी बातों पर ध्यान किया है, वो जीवन में कभी ठोकर न खाई और सफलता ही हासिल की है।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, कुछ ऐसी वस्तुएं होती है। जिनको गंदगी में पड़े होने के पर भी उठा लेना चाहिए, इनका मूल्य कभी कम नहीं होता है।
गुणी कन्या
चाणक्य नीति के मुताबिक, किसी दुष्ट परिवार में भी गुणी कन्या हो तो उसे घर की बहू बनाने में संकोच नहीं करना चाहिए। गुणी कन्या अपने संस्कार-व्यवहार से घर को स्वर्ग बना देती है।
कीमती वस्तु
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, गंदगी में पड़ी कोई कीमती चीज दिख जाए तो उसे उठा लेना चाहिए। जैसे कि गंदगी में सोना या हीरा पड़ा हो तो उसे उठा लेना चाहिए। ये चीजें किसी भी जगह में रखी या पड़ी हो, तो भी इनका मूल्य कभी कम नहीं होता है।
अच्छाई
चाणक्य ने अपनी नीति में कहा गया है कि लोगों में बुराई नहीं देखनी चाहिए। जो इंसान बुराई में अच्छाई देखता है, वह इंसान जीवन में बुलंदियों पर पहुंच जाता है। लोगों की अच्छाइयों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए।
दुष्ट व्यक्ति और सांप
चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ये भी कहा है कि दुष्ट इंसान से हमेशा बचकर रहना चाहिए। जीवन में अगर दुष्ट व्यक्ति और सांप में से किसी एक को चुनने को मिलें तो सांप को ही चुनें।
सांप खतरे में जानकर ही नुकसान पहुंचाता है, पर दुष्ट व्यक्ति अपने स्वभाव के कारण हमेशा आपको कष्ट ही पहुंचाने के बारे में सोचता रहता है।