home page

love story: जवान भाभी पर मचला देवर का दिल, रात में करते थे ये काम

मैनपुरी में भाभी का दिल अपने देवर पर आ गया। पति बीच में रोड़ा बनने लगा तो पत्नी ने खौफनाक प्लान बनाया। देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को पहले पानी फिर सरसो के खेत में फेंक दिया।
 | 
DEVAR BHABI

Newz Fast, Mainpuri: मैनपुरी में भाभी का दिल अपने देवर पर आ गया। पति बीच में रोड़ा बनने लगा तो पत्नी ने खौफनाक प्लान बनाया। देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को सरसो के खेत में फेंकवा दिया।

घटना बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पृथ्वी का है। पुलिस ने पत्नी के साथ ही उसके प्रेमी देवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना की खबर पाकर एसपी विनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पृथ्वी निवासी राजेश पुत्र बेंचेलाल ने बिछवां पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जनवरी की रात 11 बजे उसका छोटा भाई ब्रजेश (30) घर से अचानक गायब हो गया था।

उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दो दिन बाद 28 जनवरी को नाका वाले कच्चे रास्ते के पास सरसों के खेत में उसका शव पड़ा मिला।

आरोप लगाया कि भाई की पत्नी रेनू का चचेरे देवर मोहित पुत्र रामेश्वर दयाल के बीच प्रेमसंबंध थे। इसकी जानकारी पति ब्रजेश को हो गई थी।

ब्रजेश ने इसका विरोध किया तो पत्नी से झगड़ा भी हुआ था। इस पर ब्रजेश ने पत्नी की पिटाई भी की थी। आरोप लगाया कि गुस्साई पत्नी ने छल से पति को शराब पिलाई और प्रेमी संग सरसों के खेत में ले जाकर ईंटों से कुचलकर पति की हत्या कर दी।

एसपी के निर्देश पर बिछवां पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया।

शव को पहले पानी में फेंका फिर खेत में छिपाया

खास बात ये है कि जब तक ब्रजेश की मौत नहीं हो गई तब तक रेनू और उसका प्रेमी वहीं खड़े रहे। इसके बाद दोनों ने शव पानी में फेंक दिया।

लेकिन पकड़े जाने के डर से शव पानी से निकाला और सरसों के खेत में छिपा दिया। लेकिन जब मुकदमा दर्ज हुआ तो दोनों ने गांव से भागने की कोशिश की लेकिन पकड़े गए। हत्यारोपी पत्नी रेनू और उसका प्रेमी मोहित के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।

पति की मौत होने तक लाश के पास ही खड़ी रही पत्नी

ब्रजेश नोएडा में रहकर टेम्पो चलाता था और गांव में हुई शादी में भाग लेने आया था। गांव आकर उसे पत्नी के प्रेमसंबंधों का पता चला तो वह नाराज हुआ। उसने पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से आहत पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया।

पत्नी ने पति को शराब पिलाकर नशे में किया एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नोएडा से शादी में शामिल होने घर आए पति ब्रजेश को पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया और उसकी पिटाई भी कर दी।

इसके बाद ब्रजेश को पत्नी ने शराब पिलाई और उसे सरसों के खेत पर ले गई। जहां उसने प्रेमी को बुला लिया। जब वह अधिक नशे में हो गया तो पहले पत्नी रेनू ने और फिर प्रेमी मोहित ने ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

खास बात ये रही कि जब तक पति की अंतिम सांस नहीं निकल गई तब तक पत्नी प्रेमी के साथ खेतों में ही जमी रही।