devar-bhabi: होने वाली भाभी पर बिगड़ी देवर की नियत, शादी से पहले कर दिया ये काम

Newz Fast, UP: बड़े भाई की शादी तय हुई लेकिन यह हो पाती इसके पहले ही देवर ने होने वाली भाभी से छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी रिश्ता तोड़ने की धमकी देकर चला गया।
तीन दिन बाद लड़के के घरवाले आए और गाली गलौच कर रिश्ता तोड़ दिया। लड़की की मां ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली के भोजपुरा इलाके के कस्बा धौराटांडा की एक महिला ने अपनी बेटी की शादी बहेड़ी इलाके के मुड़िया मुकर्रम में नदीम के साथ तय की थी।
शादी आठ फरवरी को होनी थी। आरोप है कि इसी बीच लड़की के होने वाले पति का छोटा भाई नईम आठ जनवरी को उनके घर पहुंचा। इसी दौरान नईम ने होने वाली भाभी के साथ छेड़छाड़ की।
लड़की ने विरोध किया तो नईम नाराज हो गया। धमकी दी कि अब यह रिश्ता नहीं होने देगा। इसके बाद 12 जनवरी को नदीम सहित पांच लोग उनके घर पहुंचे और रिश्ता तोड़ दिया।
धमकी दी थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने नदीम, नईम, बहनोई फुरकान, प्रधान शानू समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।