home page

Love story : शादी से इंकार करने पर पागल हुई ये एक्ट्रेस, हालत को देखकर हो जाओगे हैरान

Sulakshana Pandit Sanjeev Kumar Love story: उस समय सुलक्षणा का प्रपोजल संजीव कुमार ने ठुकरा दिया था। हेमा मालिनी से प्यार करते थे और उनसे उनकी शादी टूट गई थी।
 | 
sanjeev kumar

शादी टूटने के बाद संजीव कुमार ने तय कर लिया था कि वो कभी शादी नहीं करेंगे।

Sanjeev Kumar Sulakshana Pandit Tragic Love Story:  बॉलीवुड में ऐसी कई प्रेम कहानियां हैं जो अधूरी रह गईं।

एक ऐसी ही एक प्रेम कहानी है संजीव कुमार और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित की जो कि फिल्म उलझन से शुरू हुई थी। ये फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी।

जिसमें दोनों ने साथ काम किया था। यहीं से सुलक्षणा के एकतरफा इश्क की शुरुआत हुई। वो संजीव कुमार को पसंद करने लगीं और मन ही मन उनसे शादी के ख्वाब सजाने लगी।

सुलक्षणा ने संजीव कुमार से अपने प्यार का इजहार भी किया और उन्हें शादी करने के लिए प्रपोज भी कर डाला। लेकिन आगे जो हुआ उसकी कल्पना सुलक्षणा ने भी नहीं की थी।

संजीव कुमार से एकतरफा इश्क पड़ा भारी

संजीव कुमार ने सुलक्षणा का प्रपोजल ठुकरा दिया और उनसे शादी करने से मना कर दिया। इससे सुलक्षणा को गहरा झटका लगा और वो डिप्रेशन में चली गई।

सुलक्षणा ने संजीव कुमार को काफी मनाया लेकिन वो टस से मस नहीं हुए। जिससे सुलक्षणा की हालत बिगडती गई और वो अपना मानसिक संतुलन तक खो बैठी।

दरअसल, संजीव कुमार ने सुलक्षणा का प्रपोजल इसलिए ठुकरा दिया था। क्योंकि वो हेमा मालिनी से प्यार करते थे और उनसे उनकी शादी टूट गई थी।

हेमा मालिनी से शादी टूटने के बाद संजीव कुमार ने भी तय कर लिया था कि वो कभी शादी नहीं करेंगे।

ताउम्र नहीं की शादी

संजीव कुमार के इस फैसले के बारे में जब सुलक्षणा को मालूम चला तो उन्होंने भी फिर ताउम्र शादी नहीं करने का फैसला लिया।

उनके परिवार ने उन्हें इस फैसले को बदलने पर जोर दिया लेकिन वो नहीं मानी। इस सदमे से वो पागलों जैसी हो गई।

उनकी बहन विजयता पंडित ने एक इंटरव्यू में कहा कि संजीव कुमार की वजह से उनकी बहन की जिंदगी बर्बाद हो गई थी।

पर्सनल लाइफ में उतार चढ़ावों का ये असर हुआ कि उनका करियर भी बर्बाद हो गया। उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई। घर चलाने के लिए उन्हें अपनी कार तक बेचनी पड़ गयी थी।