WCD: कैसंर की बिमारी देती है ये सकेंत, कभी न करें नजरअंदाज

Newz Fast, New Delhi: हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है ताकि लोगों को इस खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूक किया जा सके।
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। अक्सर लोगों को कैंसर का पता उस वक्त चलता है जब यह काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ये जानलेवा बीमारी होने पर शरीर की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं
और धीरे-धीरे शरीर के अंग काम करना बंद कर देते है। समय रहते अगर इस बीमारी का इलाज ना किया जाए तो इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
कैंसर का पता अगर शुरुआत में चल जाए तो इस बीमारी से जीता जा सकता है। लेकिन यह एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षणों का शुरुआत में पता लगाना काफी मुश्किल होता है।
यूं तो कैंसर कई प्रकार का होता है लेकिन पैंक्रियाटिक कैंसर को काफी खतरनाक माना जाता है। पैंक्रियाटिक कैंसर पेट के निचले हिस्से (अग्न्याशय) के पीछे वाले अंग में होता है।
ऐसे में आज वर्ल्ड कैंसर डे के इस मौके पर हम आपको पुरुषों में दिखने वाले कैंसर के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। पुरुषों को इन लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
निगलने में दिक्कत- कैंसर की वजह से कुछ लोगों को समय-समय पर निगलने में दिक्कत महसूस होती है। अगर निगलने में दिक्कत के साथ-साथ आपका वजन भी अचानक से कम हो रहा है या उल्टी हो रही है
तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। वो आपको गले या पेट के कैंसर की जांच कर सकता है। गले की जांच के लिए आपका बेरियम एक्स-रे किया जा सकता है।
दो सिर और तीन पैर वाले बच्चे क्यों पैदा होते हैं?
पेशाब में दिक्कत- कुछ पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ पेशाब से जुड़ी दिक्कत बढ़ जाती है। आपको रात में बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है।
कई बार पेशाब कंट्रोल भी नहीं हो पाता है। पेशाब के समय जलन महसूस होती है और कभी-कभी इससे खून भी आने लगता है। प्रोस्टेट ग्लैंड के बढ़ जाने की वजह से ये लक्षण महसूस होते हैं।
ये प्रोस्टेट कैंसर भी हो सकता है। ऐसी कोई भी दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। वो आपके खून या प्रोस्टेट की जांच करा सकते हैं।
स्किन में बदलाव- अगर आपकी स्किन पर तिल या मस्सा है तो इसके आकार या रंग में बदलाव आ सकता है। स्किन पर कुछ धब्बे अचानक दिख सकते हैं।
अगर आपको कुछ भी ऐसा दिखता है तो बिना लापरवाही किए डॉक्टर से मिलें। ये स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है। डॉक्टर आपका बायोप्सी कराने की सलाह दे सकता है।
टेस्टिकल्स में बदलाव- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार टेस्टिकल में गांठ, भारीपन या कोई भी बदलाव दिखने पर देरी नहीं करनी चाहिए। सही समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज भी किया जा सकता है।
इसे पता लगाने के लिए डॉक्टर आपका ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करा सकते हैं। सीने में जलन- अगर आपको अक्सर सीने में जलन महसूस होती है और डाइट में बदलाव के बाद भी ये जलन कम नहीं होती है
तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए। सीने में बहुत ज्यादा जलन पेट या गले के कैंसर से जुड़ा हो सकता है। इसलिए बिना समय गंवाए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
मुंह में बदलाव- अगर आप स्मोकिंग करते हैं या फिर तंबाकू खाते हैं तो आपको माउथ कैंसर ( Mouth cancer) होने की संभावना सबसे ज्यादा है।
इसकी वजह से आपके मुंह में और होठों पर पर सफेद, लाल, भूरे या पीले रंग के धब्बे नजर आ सकते हैं। आपको मुंह में एक घाव भी महसूस हो सकता है जो अल्सर जैसा दिखाई देता है। डॉक्टर आपको टेस्ट और ट्रीटमेंट की सलाह दे सकता है।
तेजी से वजन घटना- बिना कोई कोशिश किए भी आपका वेट लॉस तेजी से हो रहा है तो ये स्ट्रेस या फिर थायरॉइड की वजह से हो सकता है।
इन समस्या के बिना भी अगर आपका वजन तेजी से कम ह रहा है तो ये पैंक्रियाज, पेट या फिर लंग कैंसर का लक्षण हो सकता है। ब्लड टेस्ट के जरिए इसकी सही जानकारी मिल सकती है।
छाती में बदलाव- छाती में किसी तरह का गांठ महसूस होना पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है। आमतौर पर पुरुष ब्रेस्ट से जुड़े इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं
जिसकी वजह से इसका पता बहुत एडवांस स्टेड पर जाकर चलता है। डॉक्टर्स का कहना है कि पुरुषों को गांठ से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
थकान- कई प्रकार के कैंसर में बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। पूरा आराम करने के बाद भी ये थकान नहीं दूर होती है। ये थकावट बहुत काम के बाद वाली थकान से अलग होती है।
अगर आपको भी इस तरह की बहुत ज्यादा थकान लगती है और इसकी वजह से आप अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पा रहे हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
बहुत ज्यादा खांसी आना- ज्यादा खांसी आमतौर पर कैंसर का लक्षण नहीं है और ये 3-4 सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाता है। हालांकि, अगर आपकी खांसी 4 सप्ताह के बाद भी रहती है
और इसके साथ ही आपको सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होती है तो ये लंग कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसके लिए डॉक्टर आपका एक्स-रे करा सकता है।