home page

Health Care : महिलाओं के लिए रामबाण है किशमिश, जानें इसके फायदे

किशमिश का इस्तेमाल हम आमतौर पर करते रहते है। ये बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। महिलाओं के लिए ये सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। आइए जानते है इसके फायदे...
 | 
raisins

Newz Fast, Health Tips: किशमिश में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते है। इसे कोई भी खाए ये उसके लिए लाभदायी ही होता है। लेकिन अगर महिलाएं इसका सेवन करें तो ये उनके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है।

इसे आमतौर पर महिलाएं खीर और हलवे जैसी मीठी चीजों में डालती है ताकि उनका स्वाद बढ़ जाए। किशमिश खाने का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को होता है। इससे महिलाओं को होने वाले बहुत से रोगों से निजात पाया जा सकता है। 

पीरिएड्स में फायदेमंद 

अगर महिलाएं पीरियड्स के समय इसका सेवन करती है तो ये मासिक धर्म में होने वाला दर्द में बहुत आराम दिलाता है। मासिक धर्म के समय महिलाओं को केसर या बादाम के साथ किशमिश भिगो कर खाना बहुत लाभकारी माना जाता है।

खून की कमी को करता है दूर

अक्सर महिलाओं में एनीमिया और खून की कमी आना जैसी बिमारियां पाई जाती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन होता है इससे खून बढ़ने में मदद मिलती है। इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।