home page

Health Tips: कभी न करें इन फलों को छिलकर खानें की गलती, सेहत के लिए है हानिकारक

फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसका सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। अक्सर हम फलों को छिलकर खातें है लेकिन कुछ फल ऐसे होते है जिन्हे कभी छिलकर नही खाना चाहिए। 
 | 
peeling fruit

Newz Fast, New Delhi: फलों में बहुत सारे विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते है इनके सेवन से हम हेल्दी रहते है। बहुत से लोग अपनी रोज की डाइट में फलों को शामिल करते है।

ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है लेकिन फलों को खाने का भी एक तरीका होता है अगर उन्हे सही तरीके से नही खाया जाए तो इसका शरीर को पूरा पोषण नही मिल पाता।

फलों से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स उनके छीलकों में पाया जाता है। इनके छिलके विटामिन्स,मिनरल्स ,फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है। 

नाशपाती (Pear)-

नाशपति को अगर हम छिलके के साथ खाते है तो इससे हमारे शरीर को डायट्री फाइबर मिलता है। इसके छिलकें में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स मौजूद होते है। 

अमरूद (Guava)-

अमरूद का छिलका फाीबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। अमरूद के हमेशा छीलके के साथ ही खाना चाहिए। लेकिन खांसी और जुकाम में इसे खाने से बचना चाहिए। 

सेब (Apple)-

सेब का छिलका एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरूपर होता है। इसके छिकले को कभी उतारना नही चाहिए। इसे साफ पानी से धोकर छिलके समेत ही खा लेना चाहिए। 

चीकू (chiku)-

चीकू के छिलके में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन मौजूद होते है। इसे ज्यादातर लोग छिलकों के साथ ही खाते है। इसका छिलका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

कीवी (Kiwi)-

कीवी के छिलके में बहुत सारे फाइबर, फोलेट, विटामिन ई और पोषक तत्व मौजूद होते है। लोग से हमेशा छिलके उतारकर खाते है लेकिन इसका सेवन छिलकों के साथ ही करना चाहिए।