Weight Gain: शादी के बाद इन कारणों से बढ़ता है वजन, जानें इसकी वजह
अक्सर आपने देखा होगा की शादी के बाद अचानक लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है। बढ़ता हुआ वजन महिलाओं की चितां का कारण बन जाता है। इस खबर में आप कुछ ऐसे टिप्स के बारें में जानेंगे जिनसे शादी के बाद वजन बढ़ता है।

Newz Fast, Health Tips: जब महिलाएं शादी करती है। नए रिश्ते में बंधने से पहले वे बहुत सी तैयारियां करते है जैसे अपना वजन कम करना ताकि वे शादी के जोड़े में खुबसूरत दिखाई दे।
लेकिन आपने कई बार इस बात पर ध्यान दिया होगा की शादी के बाद से अधिकतर महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। इसके कई कारण हो सकते है।
शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने के कारण
1. लड़किया अपनी शादी से पहले स्लिम दिखने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करती है लेकिन शादी के बाद कई तरह की जिम्मेदारियों हाने के कारण वे डाइट पर ध्यान नही दे पाती और हेल्दी प्रेक्टिस और प्रोडक्ट्स लेना छोड़ देती है जो वजन बढ़ने का कारण बनता है।
2. शादी के बाद लड़कियां अपना ज्यादा टाइम घर के काम में या रिस्तेदारों को अटेंड करने में बिता देती है। वो अपनी शादी के बाद फिजिकल एक्टिविटीज या एक्सरसाइज पर ध्यान नही देती है और उनके पेट और कमर का वजन बढ़ने लगता है।
3. शादी के शुरू दिन से लेकर शादी होने तक घर में पार्टीज और रीति रिवाज चलते रहते है जिसमें कई बार लड़कियों को तला हुआ और अनहेल्दी फूड खाना पड़ता है। इश मय वे अपनी डाइट को कंट्रोल नही कर पाती और ओवरइटिंग के कारण वजन बढ़ने लगता है।
4. अगर लड़कियां शादी के बाद भी जॉब करती है तो उनके कंधो पर घर और नौकरी दोनों की जिम्मेदारियां आ जाती है जिससे स्ट्रेस बढ़ता है। ज्यादा टेंशन लेना और सोच-विचार करने से भी वजन बढ़ता है।
5. महिलाएं शादी के तुरंत बाद ही अपने घर परिवार को संभाल लेती है। अफने कामें में व्यस्त होने के कारण वे अपनी नींद पूरी नही कर पाती जो उनके वजन बढञने का कारण बनता है।
6. शादी के बाद महिला और उसके पति के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बनते है जिनकी वजह से उनके अंदर हार्मोनल चेंज आता है और उनके शरीर में बदलाव होने लगते है। ये बदलाव वजन बढ़ना भी हो सकता है।